रिपोर्ट आशुतोष शर्मा

Orai / jalaun news today । जालौन जनपद के मुख्यालय उरई में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर महिला सम्मेलन इंद्रा पैलेस में आयोजित किया जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती ने बताया कि एक देश एक चुनाव का अर्थ है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक ही समय पर कराए जा सकेंगे वतर्मान में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग समय पर आयोजित किए जाते हैं हम सभी की जिम्मेदारी है कि भारत के नागरिकों को एक देश एक चुनाव के बारे में जागरूक करें इससे चुनाव खर्च में कमी आ सकती है और मतदाताओं की भागीदारी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ष किसी न किसी प्रदेश में चुनाव होता है जिससे समूची मशनरी चुनाव में लग जाती है ऐसे में विकास कार्य भी बाधित होता है। यदि समूचे देश में एक बार में ही सभी चुनाव संपन्न कराये जायेंगे तो उससे विकास को नई गति मिलेगी। इसका लाभ भी देश के लोगों को बड़े स्तर पर मिलेगा इसमें कोई संदेह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एक देश, एक चुनाव का मतलब साफ है कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव यदि एक साथ होंगे तो उतना ही खर्च होगा जिसका एक चुनाव कराने में होता है। ऐसी स्थिति में चुनाव के नाम पर डबल खर्च पर विराम लगेगा उसी पैसे से समूचे देश में विकास कराने में खर्च किया जा सकेगा। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, शशि सोमेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, प्रीती बंसल, नेहा मित्तल, रेखा वर्मा ममता स्वर्णकार अंजू सिंह, अंजू अग्रवाल, सीमा जादौन, रजनी खरे, पूजा शुक्ला आदि सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।





