मदारीपुर डाकघर में आधार केंद्र का संचालन शुरू, अब स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधा के लिए मदारीपुर उप डाकघर में आधार नामांकन एवं अपडेशन केंद्र का नियमित संचालन शुरू हो गया है। केंद्र के चालू होने से अब लोगों को आधार कार्ड संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

डाकघर प्रशासन के अनुसार, केंद्र पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और सरकार की गाइडलाइंस के तहत सभी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां नया आधार नामांकन निःशुल्क किया जाएगा। वहीं 5 से 7 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी मुफ्त रहेगा।

इसके अलावा नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में सुधार के लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस अपडेट कराने के लिए 125 रुपये शुल्क देना होगा।

पोस्टमास्टर ने बताया कि आधार केंद्र राजकीय कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित रहेगा। नागरिक सीधे डाकघर पहुंचकर टोकन प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आधार में मोबाइल नंबर लिंक कराने अथवा नाम और पते में सुधार कराने के लिए मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।