यूपी में बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन ” त्रिनेत्र” डीजीपी ने दी विस्तार से जानकारी,, सुनिए डीजीपी ने क्या कहा

Operation "Trinetra" being run to catch miscreants in UP, DGP gave detailed information, listen what DGP said

Lucknow news today ।
उत्तर प्रदेश में बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए पूरे प्रदेश में ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा। इस ऑपरेशन के सम्बन्ध में यूपी के कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार ने मीडिया को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है । इसका मुख्य उद्देश्य है कि जहां कैमरे पहले से लगे हुए हैं और कहीं पर नए कैमरे लगवाए गए। इस ऑपरेशन के तहत यह प्रयास किया जा रहा है कि हर थाने हर गांव में कैमरे लगवाए जाएं । उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अभी तक 3.50 लाख कैमरे लगाए जा चुके हैं और इनसे घटनाओं का अनावरण करने में मदद मिल रही।
डीजीपी श्री कुमार ने कहा कि सभी 3.50 लाख कैमरे ऑपरेटिव हैं और इस ऑपरेशन में जनसहयोग भी ले रहे हैं।
डीजीपी श्री कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक CCTV कैमरों की मदद से 295 आपराधिक घटनाओं क अनावरण किया गया है। यूपी पुलिस के ऑपरेशन त्रिनेत्र से हत्या लूट डकैती समेत कई गंभीर घटनाओं में अपराधियों की धर पकड़ जारी।

विस्तार से डीजीपी ने ये दी जानकारी

सड़क किनारे, बाजार, चौराहा पर ऑपरेशन त्रिनेत्र के जरिए पुलिस के द्वारा लगाया जा रहे सीसीटीवी कैमरे

सीसीटीवी कैमरा की मदद से घटनाओं का हो रहा खुलासा।

10 जुलाई 2023 से उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन त्रिनेत्र । उन्होंने बताया कि लखनऊ वाराणसी आगरा प्रयागराज नोएडा गाजियाबाद कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में 32,544 जगह पर लगाए गए 66,343 सीसीटीवी कैमरे
8 जोन में 83,302 जगह पर 1,76,162 सीसीटीवी कैमरे लगे
सीसीटीवी कैमरा की मदद से डकैती की 52, हत्या की 17, अपहरण के 12, बलात्कार व छेड़खानी की 8, चोरी की 171 व अन्य 35 आपराधिक घटनाओं में बदमाशों का मिला सुराग। पुलिस ने की गिरफ्तारी की है।

Leave a Comment