ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस के आयोजकों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन,, की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त को नगर में निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर आयोजकों ने प्रशासन से सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही जुलूस के मार्ग से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
जुलूस ए मोहम्मदी अध्यक्ष मोहम्मद अयूब सलमानी के साथ आबिद, वसीम हम, अहमद रजा बरकाती, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद शम्से आलम, नफीस, रजा बरकाती, इरशाद अंसारी, गुलामउद्दीन आदि ने एसडीएम राकेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि आगामी 26 अगस्त दिन बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सुबह 10 बजे जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस मोहल्ला नारोभास्कर स्थित मस्जिद इमाम चौक से शुरू होकर पुराने राजकीय अस्पताल, सब्जी मंडी, तहसील, मोती मस्जिद, देवनगर चौराहा, कोतवाली रोड, स्टेट बैंक, पुराने बस स्टैंड, बाजार, झंडा चौराहा, तकिया और मोहल्ला मुरलीमनोहर होते हुए नगर पालिका विद्यालय होकर वापस मोहल्ला नारोभास्कर स्थित इमाम चौक पहुंचकर संपन्न होगा। बताया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई कराने, रास्ते में मौजूद अस्थायी अतिक्रमण हटवाने और विद्युत तारों व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाए एवं समस्याओं का समाधान किया जाए। इसके अलावा जुलूस के मार्ग में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था कराने की भी मांग की गई है, ताकि शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105