जालौन के इस विद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय धंतौली में वार्षिकोत्सव, स्कूल चलो अभियान, शारदा संगोष्ठी , परीक्षा फल व पुस्तक वितरण के साथ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख राम राजा निरंजन, विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा ने बच्चों को अंकपत्र, पुस्तकें तथा पुरूस्कार वितरण किये। अतिथियों से पुरुस्कार पाकर ग्रामीण बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने वंदना के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्र छात्राओं ने अनुपम प्रस्तुतियां देकर सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों को जब मोमेंटो परीक्षा फल और पुस्तक वितरण बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए तो बच्चे खुशी और उल्लास से झूमते रहे। कक्षा 8 में प्रवीण, कक्षा 7 में अमन, कक्षा 6 में राधा, कक्षा 5 में इंद्रजीत, कक्षा 4 में शालिनी, कक्षा तीन में अजय, कक्षा 2 में शिवन्या तथा कक्षा एक में तान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सभी ने अपने-अपने विचार रखे ,शिक्षण संवर्धन और नवाचारों के प्रति विद्यालय की प्रशंसा की और अपना आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम में जिला मंत्री नरेश निरंजन, ब्लॉक अध्यक्ष लालजी पाठक, ब्लॉक मंत्री राघवेंद्र सिंह, उदय करन राजपूत, विपिन उपाध्याय, राजीव थापक, उमेश पटेल, रूपेंद्र सक्सेना, अरविंद निरंजन, रामराजा निरंजन, राजेंद्र दूरवार, शैलेंद्र सिंह परिहार, मनीष समाधिया, बृजेंद्र दूरबार, जितेंद्र प्रताप सिंह, प्रफुल्ल शर्मा, आलोक सैनी, मांडवी सोनी, मंजेश कुमारी, नीरज पाराशर, मोहिनी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment