पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
बाबागंज:सहायक खंड विकास अधिकारी नवाबगंज विकास अवस्थी व दर्जनों ग्राम प्रधानों द्वारा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के स्टीकर व पोस्टर का विमोचन किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द वर्मा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिस पर सहायक खंड विकास अधिकारी नवाबगंज विकास अवस्थी ने इसकी सराहना की और समस्त ग्राम प्रधान व सफाईकर्मियों के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग के लिए आश्वाशन दिया।
जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद गिरि ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसके सफल आयोजन हेतु समस्त विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेशित कर दिया है।इसी क्रम में इंडियन बैंक मैनेजर बाबागंज हिमांशु,आर्यवर्त बैंक मैनेजर सोरहिया राजेंद्र सिंह, आदर्श समाजसेवा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष मिश्रा,श्रीराम प्यारे इंटर कॉलेज बाबागंज प्राचार्य रावेन्द्र शर्मा, कार्यालय सहायक कौशलेन्द्र मिश्रा,वरिष्ठ समाजसेवी बद्रीसिंह,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला उपाध्यक्ष रामदीन गौतम राष्ट्र निर्माण, छात्रों में चरित्र निर्माण, बच्चों में नई ऊर्जा का संचार, राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु आगामी हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और 1 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम का स्टिकर व पोस्टर का विमोचन किया।
1 सितंबर को जनपद के सभी विद्यालयों में एक साथ इस कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रार्थना सभा के समय होना सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नवाबगंज के साथी रमेश सोनकर, आलोक वर्मा, सरवन वर्मा, वैभव सिंह, जीतेन्द्र शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।






