ओयो होटल्स के मालिक रितेश अग्रवाल के लिए शुक्रवार को दिन बहुत दुःखद खबर लेकर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज ओयो होटल्स के मालिक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की शुक्रवार को गुड़गांव में अपनी सोसाइटी की 20वीं मंज़िल से गिरने के बाद मौत हो गई।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इस सम्बंध में डीसीपी पूर्व विरेंद्र विज ने बताया कि रमेश अग्रवाल गुड़गांव के सेक्टर 54 में डीएलएफ़ द क्रेस्ट इमारत की 20वीं मंजिल से गिर गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीसीपी ने बताया कि सेक्टर 53 के एसएचओ की एक टीम ने मौके का दौरा किया है. पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया गया है.
अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे सिक्योरिटी गार्ड को किसी के नीचे गिरने का पता चला. इसके बाद रमेश अग्रवाल को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया.
रितेश अग्रवाल ने किया ये बयान जारी

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार रितेश अग्रवाल ने बयान जारी कर कहा है, ”बेहद दुख के साथ मुझे और मेरे परिवार को बताना पड़ रहा है कि हमारे पथप्रदर्शक और हमारी ताकत, मेरे पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया है। उन्होंने भरपूर जीवन जिया और मुजे और अन्य कई लोगों को प्रेरणा दी. हमारा अनुरोध है कि इस दुख की घड़ी में हमारी निजता का ध्यान रखा जाए.”
इसी हफ्ते हुई थी रितेश की शादी
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इसी हफ़्ते रितेश अग्रवाल की दिल्ली में शादी हुई थी जिसमें कारोबारी जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। और आज उनके पिता का हाथ उनके सर से हमेशा के लिए उठ गया।




