2021 बैच के पी. सी. एस. अधिकारी हेमंत पटेल बने कालपी एसडीएम,,,

P.C.S. of 2021 batch Officer Hemant Patel became Kalpi SDM.

सरकार की मंशानुरूप जन समस्याओं का होगा निस्तारणःपटेल

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Kalpi / jalaun news today । कालपी उप जिलाधिकारी का चार्ज ग्रहण करने के बाद 2021 बैच के पीसीएस अधिकारी हेमंत पटेल ने कहा कि जन समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण किया जाएगा और सारे कार्य सरकार की मंशानुरूप ही होंगे।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि मीडिया के माध्यम से हर अच्छी बुरी जानकारी हासिल होती है लेकिन किसी नकारात्मक खबर को वे वजह प्रसारित न करे जितनी प्राथमिकता कमियों के उजागर पर दें उतनी प्राथमिकता सकारत्मक खबरों को भी मिलनी चाहिए। श्री पटेल ने कहा कि वे पूर्व में भी कालपी में न्यायिक एसडीएम के रूप में दिसम्बर से जून तक सेवायें दे चुके हैं और अभी कालपी में आने के पूर्व कलेक्ट्रेट उरई में अटैच थे। वे मूल रूप से बाँदा जनपद के रहने वाले हैं और बात से ज्यादा कार्य पर भरोसा रखते हैं । उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा और जो अच्छा कार्य नहीं करेगा पहले उसे सुधार का मौका फिर उसे दण्डित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का अपना अपना कार्य करने का ढंग होता है जरूरी नहीं कि सभी को सभी लोग अच्छे ही लगे लेकिन इतना जरूर है कि दलाल प्रव्रत्ति के लोगों पर पूरी तरह से लगाम कसी जायगी।

Leave a Comment