पंकज चौधरी बने यूपी बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष,, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया नाम का एलान

UP BJP News Today ।उत्तर प्रदेश में आज से पंकज चौधरी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं । उनके नाम का ऐलान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया । लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में स्थित एक विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बीएल वर्मा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम समेत बड़ी संख्या में मंत्रीगण उपस्थित रहे।


बता दें आपको उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कल केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था स्पष्ट तो कल ही हो गया था कि अब यूपी बीजेपी की कमान पंकज चौधरी के हाथों में ही होगी हालांकि इसकी विधिवत घोषणा होना बाकी रह गया था जैसे आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नाम का ऐलान करते हुए इसकी भरपाई कर दी है।