सपा विधायक दल की बैठक में बोले पार्टी महासचिव शिवपाल यादव,,, आजीवन करुंगा समाजवादी पार्टी के लिए काम

लखनऊ । सपा में प्रसपा के विलय के बाद शिवपाल यादव अपने पुराने रंग में रंगे नजर आए। बजट सत्र से पहले समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा विधायक दल की बैठक हुई। शिवपाल यादव करीब 7 साल के बाद इस बैठक में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में सभी सपा विधायक पहुंचे। इस अवसर पर पार्टी महासचिव शिवपाल यादव ने विधायकों से कहा कि अब आजीवन समाजवादी पार्टी के लिए ही काम करूंगा। हम सबको मिलकर 2024 का चुनाव मजबूती से लड़ना है। लोकसभा चुनाव में सपा जीतेगी। शिवपाल यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए सपा विधायकों को जीत मंत्र दिया।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

एक बार फिर शिवपाल यादव पुराने रंग में रंगे नजर आए। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हर मुद्दे पर विफल है। उनके राज में कहीं पर भी जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। हम लोग इन्हीं मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरेंगे। हम लोग इस तरह लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेंगे। इस लक्ष्य को पाने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने ये भी कहा कि जो भी मुद्दे हैं, उसको प्रमुखता से उठाया जाए। इस अवसर पर सपा से वरिष्ठ विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस बार का बजट सत्र पूरी तरीके से विफल रहेगा। वहीं सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि सड़क से सदन तक संघर्ष होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लंबे समय बाद शिवपाल के हाथ में बागडोर आने के बाद जहां सपा नेताओं में उत्साह है। तो वहीं अखिलेश को भी उनका अनुभव मजबूत करेगा। बजट सत्र से पहले शिवपाल यादव की क्लास सपा विधायकों को नए सिरे से लड़ने की दिशा दिखाएगी तो वहीं आने लोकसभा चुनाव में भी एक नई राह दिखाएगी।

Leave a Comment