रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन में होली के पर्व को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें त्योहार को सद्भाव के साथ मनाने की अपील अधिकारियों ने की है।
एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता और सीओ शैलेंद्र बाजपेई की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे शांति भंग हो। सीओ ने कहा कि त्योहार के मौके पर बाहर काम करने वाले लोग भी गांव में आते हैं। ऐसे में यह ध्यान रखा जाए कि त्योहार में सब लोग हिल मिलकर रहें। त्योहार की रौनक को शराब आदि पीकर बर्बाद न करें। अपने घर में और परिवार के लोगों के बीच धन खर्च करें। कोई ऐसे कार्य में धन खर्च न करें जिससे स्वयं का ही नुकसान हो। कहा कि त्योहार के दौरान यदि कोई संदिध व्यक्ति दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दें। यदि किसी नागरिक को लगता है कि कहीं कोई गलत कार्य हो रहा है और माहौल खराब होने की आशंका है तो इसकी जानकारी भी तत्काल पुलिस को दें। अधिकांश घटना हो चुकने के बाद जानकारी दी जाती है, यदि यह जानकारी पहले ही दे दी जाए तो घटना होगी ही नहीं। ऐसे में प्रकरण में पुलिस नाम भी गोपनीय रखती है। साथ ही सोशल मीडिया का भी सोच समझकर उपयोग करने की बात सीओ ने कही। इस मौके पर कोतवाल आनंद सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, एसएसआई संजय यति, एसडीओ एस सोनी, आशीष प्रधान, संजीव सिंह, सुशील कुमार, श्यामबाबू मुखिया, अरविंद चौबे, पवन चतुर्वेदी, चंद्रप्रकाश, संजय सेंगर, दीपक सेंगर, अरविंद कुमार, अफरोज शाह, अनीस, शिवम कुशवाहा, इसरार, संजय, प्रदीप पुजारी आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






