रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर के मोहल्ला नारोभास्कर में पोस्टऑफिस के आगे तिराहे पर नियमित कूड़े की उठान न होने से बदबू फैलती है और आवरा पशु परेशान करते हैं। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका से कूड़े के नियमित उठान कराने की मांग नगर पालिका से की है।
नगर के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी विपुल दीक्षित, संजय त्रिवेदी, रंजीत राजपूत, हिमांशु सोनी, अखिलेश महाराज आदि ने बताया कि पोस्टऑफिस से आगे तिराहे पर नगर पालिका कर्मचारी कूड़ा एकत्रित करके फेंक जाते हैं। यह कूड़ा एक दो दिनों तक ऐसा ही पड़ा रहता है। कूड़ा के इकट्ठा सड़क पर पड़े होने से मोहल्ले के लोग परेशान होते हैं। बच्चों को भी बाहर खेलने को नहीं मिल पाता है। क्योंकि कूड़े के ढेर पर आवरा पशु कुछ खाने को मिलने की चाह में घूमते रहते हैं। यह सड़क सब्जी मंडी को जाने वाली मुख्य सड़क है। सड़क पर दिन भर लोगों का आना जाना रहता है। आवारा पशुओं के रहने से उन्हें भी परेशानी होती है। वहीं, कूड़े से निकलने वाली बदबू से आसपास रहने वाले लोग परेशान होते हैं। पास में ही एक स्कूल भी स्थित है। बताया कि इस बाबत नगर पालिका में शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बल्कि समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने नगर पालिका से मांग करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों के सफाई के बाद तुरंत कूड़ा उठाने के लिए निर्देशित किया जाए। ताकि मोहल्ले के में रहने वाले लोगों को परेशान न होना पड़े।






