भिंड से चित्रकूट के लिए पैदल यात्रा पर पर निकले पदयात्रियों का जालौन में हुआ भव्य स्वागत

Pedestrians who set out on foot from Bhind to Chitrakoot were given a grand welcome in Jalaun.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । मध्यप्रदेश के जिला भिंड से चित्रकूट के लिए 12 लोग पद यात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा शुक्रवार को नगर में पहुंची। जहां नगर के भक्तों ने पदयात्रियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
मध्य प्रदेश के जिला भिंड के ग्राम मेंहदोली तहसील गोरमी से आचार्य कुूंज बिहारी बरूआ के नेतृत्व में श्याम सुंदर बरूआ, रामकुमार, देवेंद्र शर्मा, अवध बिहारी शर्मा, संजीव शर्मा, रामबिहारी शर्मा, अंबरीश शर्मा, शिवम शर्मा, रविपाल, हरिओम शर्मा व बलराम चौधरी लगभग साढ़े चार सौं किमी की पद यात्रा कर चित्रकूट धाम पहुंचेंगे। आचार्य कुंज कंज बिहारी ने बताय कि खेरापति हनुमान मंदिर से उन्होंने पदयात्रा की शुरूआत की है। अयोध्या में भगवान श्रभ्राम का भव्य मंदिर बन गया और प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। उनके पूर्वज पूर्व में अयोध्या गए थे। भगवान श्रीराम भी चित्रकूट में रहे हैं। इसलिए उन लोगों ने संकल्प लिया है कि वह चित्रकूट पहुंचकर दर्शन करेंगे और इसके बाद समय मिलने पर अयोध्या तक की पद यात्रा की योजना है। नगर में पहुंची पदयात्रा का नगर के रामभक्त कार्तिक, राहुल कुमार, अन्नू सोनी, प्रशांत, रामशरण विश्वकर्मा, कपिल सोनी, नीरज सिंह तोमर, भोले महाराज, अनुराग तिवारी, मानवेंद्र परिहार ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उनका भव्य स्वागत कर उन्हें नगर से रवाना किया गया।

Leave a Comment