शादी समारोह में महिला का पर्स चुराकर भाग रहे दो शातिरों को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले,,

People caught two criminals who were running away after stealing a woman's purse during a wedding ceremony and handed them over to the police.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में महिला का बैग चोरी कर भाग रहे दो चोरों को गेस्ट हाउस में मौजूद लोगों ने पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा निवासी रामकिशोर निरंजन हाल निवासी जालौन के पुत्र का विवाह नगर के उरई रोड स्थित एवन स्वर्णा गेस्ट में संपन्न हो रहा था। गेस्ट हाउस में मेहमानों के साथ दो लोग भी घुस गए। चोरों ने पहले तो पूरे गेस्ट हाउस में घूमकर जायजा लिया और खाना पीना खाया। इसके बाद चोर पहले पुरूषों के कमरे में पहुंचे लेकिन वहां कोई काम की चीज न मिलने पर वह बाहर निकल आए। इसके बाद वह महिलाओं के कमरे में पहुंच गए। जहां से चोरों ने एक महिला का बैग उठाया और उसे लेकर बाहर निकलने लगे। इसी दौरान महिला ने बैग को पहचान लिया और शोर मचा दिया। गेस्ट हाउस में चोर को बैग लेकर निकलते देख वहां मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर चोरों को उनके सुपुर्द कर दिया। पूछतांछ में उन्होंने अपने नाम अशोक यादव व आकाश अहिरवार निवासीगण प्रेमनगर झांसी बताए। पुलिस ने चोरों के पास से 500 रुपये नगद समेत, स्प्रे व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

Leave a Comment