जालौन क्षेत्र में शराब के नशे में भिड़े लोग,,पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौनं क्षेत्र में अलग अलग मामलों में शराब के नशे में पिता व पड़ोसी के साथ विवाद व मारपीट किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी पड़ैया निवासी मुखराम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिं्रस गलत संगत में बिगड़ गया है। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता है। आरोप लगाया कि सोमवार की शाम वह शराब के नशे में घर आया और विवाद करते हुए गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी। उधर, मोहल्ला फर्दनवीस निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का ही अमित कुमार शराब के नशे में गाली, गलौज कर रहा था। मना करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

अलग अलग मामलों में पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पतियों पर पुलिस ने की कार्यवाही

Jalaun news today । अलग अलग मामलों में पत्नी के साथ मारपीट करने वाले दो पतियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी रचना ने पुलिस को बताया कि उनके पति संतोष कुमार एवं काशीनाथ निवासी सीमा ने बताया कि उनके पति मेहरबान सिंह आए दिन किसी न किसी बात को लेकर घर में झगड़ा करते रहते हैं। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन समझने को तैयार नहीं हैं। सोमवार की शाम जब वह घरेलू काम कर रही थीं। तभी पति घर आए और विवाद शुरू कर दी। जब मना किया तो गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। शिकायत करने पर धमकाया भी है। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पतियों के खिलाफ कार्रवाई की है।