मंदिरों के आसपास ये सुविधा उपलब्ध करवाने की लोगों ने की मांग,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Uttampukar E- paper 14 June 2025 – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today । जालौन नगर में स्थित प्रमुख मंदिरों में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मंदिर परिसर और आसपास जनसुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिरों के पास पेशाबघर न होने से भक्तों को विशेषकर सुबह और शाम के समय असुविधा झेलनी पड़ती है।
सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जगह-जगह शौचालय और पेशाबघर बनाए जा रहे हैं, लेकिन नगर के प्रमुख मंदिर परिसरों की स्थिति इससे अलग है। नगर के छोटी माता मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, बम्बई वाला मंदिर, बड़ी माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों के आसपास कोई भी पेशाबघर उपलब्ध नहीं है। पहले जो पेशाबघर बने थे, उन्हें विकास कार्यों के नाम पर हटा दिया गया, लेकिन नई व्यवस्था आज तक नहीं बन पाई। संतोषी माता मंदिर के आसपास की गलियों में स्थानीय दुकानदारों राहगीरों द्वारा खुले में लघुशंका की जाती है, जिससे वहां हमेशा दुर्गंध फैली रहती है। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को गलियों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को लेकर नगर के त्रिलोकीनाथ गुप्ता, भगवती प्रसाद मिश्रा, सुशील कुमार, अजय कुमार, इंद्रजीत, संतोष आदि ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा है कि नगर के प्रमुख मंदिरों के आसपास जनसुविधा केंद्र (पेशाबघर) का निर्माण कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छता और सुविधा मिल सके।

Leave a Comment