पेट्रोल पंपों पर जनसुविधा उपलब्ध करवाने की लोगों ने की मांग,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में पैट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के लिए कुछ जनसुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है लेकिन नगर के अधिकांश पैट्रोल पंप पर मिलने पर सुविधाओं का टोटा है। लोगों ने जनसुविधाएं उपलब्घ कराने की मांग की है।
पैट्रोल पंपों पर जन सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। पैट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को हवा, शुद्ध व शीतल पेयजल, रेडियटर पानी, स्वच्छ प्रसाधन, टेलीफोन व प्रथम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। जनता को मिलने वाली सुविधाओं का पैट्रोल पंपों पर टोटा है। कई बार नापतौल को लेकर भी विवाद की स्थिति बनती है। पूर्व में डीएम ने तहसील मुख्यालय के खाद एवं रसद विभाग के अधिकारियों को सुविधाएं चेक करने निर्देष दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर चेकिंग तो कर ली गई। लेकिन जन सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कोई सुधार नहीं हुआ है। अधिकांश पैट्रोल पंप पर वाहनों के लिए हवा उपलब्ध नहीं है। शिकायत पेटिका गायब है। उपभोक्ता के लिए बने शौचालय साफ सुथरे नहीं रहते हैं। नगर के लोगों ने पेट्रोल पंपों पर सुविधाएं उपलब्घ कराए जाने की मांग की है।