रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के आसरा कॉलोनी में विभिन्न समस्याओं को लेकर कॉलोनी वासियों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान कराने की मांग की है।
आसरा कॉलोनी निवासी मुन्नी देवी, पवन कुमार, कैलाशरानी, मुन्ना इस्लाम, विकास, शरीफन, हरीनारायण, मंगल, पुष्पा, मनु, केशकली, चांदनी, बेबू, फूलारानी आदि ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि चुर्खीरोड पर आसरा कॉलोनी का निर्माण कराया गया है। आसरा कॉलोनी में कुछ अराजक तत्व प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में कॉलोनी के चारों ओर बाउंड्रीबॉल का निर्माण कराया जाए ताकि कॉलोनी में अनधिकृत लोग प्रवेश न कर सकें। कॉलोनी में सीवर टैंक बना हुआ था उे ठेकेदार और पड़ोसियों ने मिलकर बंद कर दिया है। जिससे दिक्कत हो रही है। इसके अलावा कॉलोनी में जो सीसी सड़क डाली गई है, उसकी ऊंचाई इतनी कर दी गई है कि सड़क का पानी घरों में घुसता है। जिससे लोगों को दिक्कत होती है। साथ ही आरोप लगाया कि कॉलोनी में कुछ घरों में जिनको कॉलोनी आवंटित की गई है, वह नहीं रहते हैं। बल्कि वह अपने घरों को किराए पर दिए हैं। इसकी गोपनीय जांच कराई जाए और जो लोग घरों को किराए पर दिए हैं उनका आवंटन निरस्त कर जरूरतमंदों को कॉलोनी का आवंटन किया जाए।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






