
Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में स्थित सेक्टर एम के लोग इन दिनों बदबूदार पानी पीने को मजबूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत भी कि यहां तक की आईजीआरएस के माध्यम से भी फरियाद लगाई मगर अभी भी परिणाम शून्य हीं रहा है।
अलीगंज सेक्टर एम के लोगों ने कही यह बात
अलीगंज के सेक्टर एम में रहने वाले स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगभग एक हफ्ते से अधिक समय से बदबूदार पानी आ रहा है आलम यह है कि वह पानी को देखते ही उल्टियां महसूस करने लगते हैं एक घर में नहीं यह अधिकांश जगह पर इस तरह का पानी आ रहा है।
सेक्टर एम के रहने वाले अखिलेश सुतापा रामकिशोर अनिल सुषमा आदि लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है और ऐसा लग रहा है कि इसमें कहीं सीवर कनेक्ट हो गया है और इसकी वजह से ही उनके क्षेत्र में बदबूदार पानी आ रहा है लोगों का कहना है कि जब वह पानी पीने के लिए गिलास में भरते हैं तो प्याज तो नहीं बुझती है बल्कि उनको उल्टियां सी महसूस होने लगते हैं उसकी वजह यह है कि पानी से बहुत ही गंदी बदबू आती है।
IGRS के माध्यम से भी की शिक्षा



स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके यहां आ रहे गन्दे पानी की शिकायत उन्होंने कई बार क्षेत्रीय अधिकारियों से की तो वहां से उन्हें आश्वासन ही मिला और जब उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तब उन्होंने इस बात की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से भी की मगर उनकी शिकायत हुए ही काफी समय हो गया है लेकिन इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है।




