(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर शेखपुरा फीडर में रहने वाले उपभोक्ताओं ने नियमित बिजली की सप्लाई को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर किसान व ग्रामीण परेशान हैं। उदोतपुरा केंद्र से जुड़े शेखपुरा फीडर के गांव के निवासी शम्भू सिंह, मंगल सिंह, गंगा सिंह, अरविंद पांडेय आदि ने केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि शेखपुरा फीडर से लगभग 20 गांवों में बिजली की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी धनौरा फीडर पर पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं दे रहे हैं। जब कभी आधा, आधा घंटे के टुकड़ों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। 24 घंटे में इस फीडर से चार से पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। थोड़ी बहुत बिजली मिलती भी है तो वह पर्याप्त नहीं है। इससे न तो उनके घरों के इंवर्टर चार्ज हो पाते हैं और न ही कोई अन्य इलेक्ट्रिक आइटम चल पाते हैं। दूसरी ओर इस समय खेतों में पलेवा हो रहा है। नहरों में पर्याप्त पानी न आने से किसान नलकूप से सिंचाई करने पर निर्भर हैं। लेकिन लाइट न आने से नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं। जिससे रवी की फसल की बुवाई भी नही हो पा रही है। यदि जल्द ही खेतों में पलेवा न हुआ तो फसल की बुवाई का समय निकल जाएगा। उनकी आय फसल पर ही निर्भर है। जब फसल ही नहीं होगी तो पूरे वर्ष घर खर्च चलाना भी मुश्किल होगा। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि इतनी तो बिजली की आपूर्ति की जाए कि लोगों के घरों इंवर्टर चार्ज हो सकें और किसान खेतों में पलेवा कर सकें।






