
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग में उपाध्यक्ष नामित किए जाने के बाद सोहनलाल श्रीमाली का माली सैनी समाज के लोगों ने भव्य स्वागत व सम्मान किया । इस अवसर पर अपने संबोधन में बोलते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि वह माली समाज के साथ हर हाल में खड़े हैं।

बता दे आपको उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत अन्य सदस्यों को नामित किया है। इनमें सोहनलाल श्रीमाली को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माली समाज के व्यक्ति को इस पद पर भेजने के लिए समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया है । माली समाज के व्यक्ति को इस पद पर भेजने के बाद समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में स्थित एक होटल में आयोजित हुए कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माली समाज के लोग उपस्थित रहे।
सम्बोधन में कही यह बात
सम्मान समारोह में समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है। अभी तो विधानसभा राज्यसभा व लोकसभा तक जाना है। समाज के लोग एकजुट हों वह यही चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें समाज के लोगों का साथ चाहिए वह समाज के लिए 24 घण्टे तैयार है।
ये रहे मौजूद

इस अवसर पर महाराज परमानंद , रोहित सैनी, अनुराग सैनी अरुण सैनी दिनेश सैनी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।






