रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर तहसील में शिविर लगाकर निर्धन व असहाय व्यक्तियों को कंबल बंटवाए जाने की मांग नगर के लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर की है।
नगर के अशफाक राईन ने भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित को संबोधित एक पत्र पूर्व नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत को सौंपकर बताया कि पूर्व में सर्दी के मौसम में निर्धन, व असहाय लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल का वितरण तहसील परिसर में शिविर लगाकर किया जाता रहा है। लेकिन इस बार शासन से आए कंबलों का वितरण किया गया है अथवा नहीं इसका कुछ पता ही नहीं चला। तहसील परिसर में कंबल वितरण के लिए कोई शिविर नहीं लगाया गया है। जिससे नगर के कई गरीब व असहाय व्यक्ति ठिठुरन भरी सर्दी में परेशान हैं। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि ऐसे तबके के व्यक्तियों को कंबल उपलब्ध कराने के लिए तहसील परिसर में शिविर लगवाया जाए और उन्हें कंबल उपलब्ध कराए जाएं।





