ब्यूरो रिपोर्ट

Samajwadi party news today । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से जनपद जालौन की निवासी रुक्मणी निषाद को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी अधिकृत पत्र के माध्यम से की गई है।
रुक्मणी निषाद ग्राम शेखपुर गुढ़ा का पुरवा, पोस्ट मंगरोल, जनपद जालौन की निवासी हैं और लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में समाजवादी महिला सभा और अधिक मजबूत होगी तथा महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। स्थानीय समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रुक्मणी निषाद को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






