जालौन एसडीएम की कार्यशैली से खुश हुए वादी और प्रतिवादी,, इस समस्या का हुआ जल्द निस्तारण

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लगातर लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व दायर हुए ग्राम हरदोई राजा के कुरा बंटवारे के एक मामले को उन्होंने आम सहमति के आधार पर एक सप्ताह में निस्तारण करा दिया है। एक सप्ताह में निस्तारण से दोनों पक्षों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की कार्य प्रणाली की प्रशंसा की है।
उपजिलाधिकारी के न्यायालय में कुरा बंटवारा का एक वाद 12 मई 2026 को दाखिल किया गया था। राजस्व संहिता उत्तर प्रदेश की धारा 116 के तहत वाद में वादी के रुप में भवानीराम निवासी धर्मेंद्र सिंह, चुर्खीबाल निवासी रामसहाय, जीपुरा निवासी शैलेंद्र सिंह व कमसेरा निवासी सत्येंद्र सिंह थे। जबकि प्रतिवादी ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम प्रधान हरदोई राजा थी। एक सप्ताह में ही कुरा बंटवारे के मामले को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कर दिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की पहल से एक सप्ताह में मामला निपटने से वादियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। मामला समाप्त होने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी वादियों को फूला, माला पहनाकर सम्मानित किया और अधिवक्ता केसी त्रिपाठी की कार्यप्रणाली की सराहना की।