पीएम मोदी ने तेलंगाना में किया जनसभा को सम्बोधित,, कही यह बड़ी बात

PM Modi addressed a public meeting in Telangana, said this big thing

Telangana news today। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तेलंगाना दौरे पर पहुंचे तेलंगाना के नागरकुरनूल में पहुंचे पीएम मोदी का स्थानीय नेताओं ने भव्य तरीके से स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया।

सम्बोधन में कही यह बात

तेलंगाना के नागरकुरनूल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है अब से कुछ ही देर बाद दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा लेकिन तारीखों के औपचारिक ऐलान के पहले ही देश की जनता ने और देश ने नतीजों का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि देश ने घोषणा कर दी है कि अबकी बार 400 पार। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी जो तेलंगाना में विधानसभा के चुनाव के दौरान वह यहां पर आए थे और तब उन्होंने देखा की जनता के दिल और दिमाग में बीआरएस के खिलाफ इतना भयंकर गुस्सा था और उसका नतीजा भी हमने देखा कि BRS का क्या हाल हुआ है । उन्होंने कहा कि अब तेलंगाना के लोगों ने मोदी को फिर से वापस लाने का फैसला सुना दिया है। तेलंगाना भी कह रहा है तीसरी बार मोदी सरकार।

Leave a Comment