पीएम मोदी ने भारतीय सेना के अधिकारियों को मिठाई खिलाकर मनाई दीवाली,,सम्बोधन में कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पावन पर्व दीपावली का त्योहार गुजरात के कच्छ में भारतीय सेना के अधिकारियों के साथ मनाई और उनको मिठाई खिलाकर दीवाली की शुभकामनाएं दी। अपने सम्बोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में एक ऐसी सरकार है जो देश की सीमा के एक इंच से भी समझौता नहीं कर सकती।


मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर पहुंचे हैं। इस बीच पीएम मोदी कच्छ पहुंचे और उन्होंने दीपावली का त्यौहार देश के वीर जवानों के साथ रहकर मनाया। पीएम मोदी ने जवानों का हालचाल लिया और उन्हें मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

अपने सम्बोधन में कही यह बात

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में एक ऐसी सरकार है जो देश की सीमा के 1 इंच से भी समझौता नहीं कर सकती । पीएम मोदी ने कहा कि मैंने तब गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भी देश की आवाज को बुलंद किया था।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आज मैं पहली बार नहीं आया मैं इस क्षेत्र से परिचित रहा हूं यहां मैं कई बार आया हूं और बहुत आगे तक जाकर के आया हूं इसलिए आज जब हमें जिम्मेदारी मिली है तो हमारी नीतियां हमारी सेना के संकल्पों के हिसाब से बनती है। पीएम मोदी ने कहा कि हम दुश्मन की बातों पर नहीं हमारी सेना के संकल्पों पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि 21वी सदी की जरूरत को देखते हुए आज हम अपनी सेना को हमारे सुरक्षा बलों को आधुनिक संसाधनों से लैस कर रहे हैं हम हमारी सेना को विश्व की सबसे आधुनिक मिलिट्री फोर्स की कतार में खड़ा कर रहे हमारे प्रयासों का आधार है रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत हो।

Leave a Comment