पीएम मोदी ने मनाई वीर जवानों के साथ दीपावली,, जवानों ने सुनाया गाना तो प्रधानमंत्री ने बजायी तालियां,,, कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू कश्मीर के कारगिल में पहुंच कर वीर जवानों के साथ दीपावली मनाई .मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह मिसाल 2014 में शुरू किया था और इस कवायद को इस बार भी जारी रखा ।


बता दें कि छोटी दिवाली के दिन पीएम मोदी अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके बाद वे जम्मू कश्मीर के कारगिल के द्रास सेक्टर पहुंचे और वहाँ पर उन्होंने वीर जवानों के साथ दीपावली मनाते हुए उन्हें मिठाई भी खिलाई। पीएम मोदी को अपने पास पाकर वीर जवानों का जोश भी देखते बन रहा था। जवानों ने इस बीच गाना भी गाया जिसे सुनकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भी खूब तालियां बजायी।

क्या बोले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कारगिल सेक्टर में जवानों के बीच कहा कि दिवाली मनाना मेरा सौभाग्य है. दिवाली का मतलब है आतंक के अंत का उत्सव. पाकिस्तान के साथ एक भी लड़ाई ऐसी नहीं हुई है जहां कारगिल ने विजय ध्वज न फहराया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आप सब ही कितने वर्षो से मेरा परिवार है. दीपावली की मिठास आपके बीच आने से बढ़ जाती है. मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पद प्रशस्त करता है.

पीएम मोदी ने कहा कि कारगिल में हमारी सेना ने आतंक के फन को कुचला है. मैने कारगिल युद्ध को करीब से देखा है. आज चारों ओर विजय का जयघोष है. देशसेवा में मन और तन समर्पित है. शौर्य की गाथा ही हमारी परंपरा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के कोने कोने में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक दिवाली के इस त्योहार को मनाया जा रहा है.

Leave a Comment