पीएम मोदी ने किया रेलवे की कई नई परियोजनओं का शिलान्यास,10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,,,

PM Modi laid the foundation stone of many new railway projects, flagged off 10 new Vande Bharat trains,,

Gujrat News today ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद से रेलवे की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आर पाटील समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।

गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों से चलने वाली 10 नई बंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर वर्चुअल रवाना किया।

सम्बोधन में कही यह बात

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सात सौ से ज्यादा स्थान पर वहां के सांसद वहां के मंत्री के नेतृत्व में लाखों लोग इस कार्यक्रम में जुड़े हैं । शायद रेलवे के इतिहास में एक साथ हिंदुस्तान के हर कोने में इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ होगा। पीएम मोदी ने कहा कि 100 साल में यह कार्यक्रम पहली बार हुआ होगा मैं रेलवे को भी इस भव्य आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं । पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए हो रहे नवनिर्माण का लगातार विस्तार हो रहा है देश के कोने कोने में परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है नई योजनाएं शुरू हो रही है अगर मैं साल 2024 की ही बात करूं इस साल को जाने में मुश्किल से अभी 75 दिन हुए हैं इन 75 दिनों में 11 लाख करोड रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है ।

पीएम मोदी ने कहा और अगर मैं पिछले 10 – 12 दिनों की बात करूं तो पिछले 10- 12 दिन में ही 7 लाख करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भी विकसित भारत की दिशा में देश ने बहुत बड़ा कदम उठाया है इस कार्यक्रम में अब यहां एक लाख करोड रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है आज 85000 करोड़ से अधिक रुपए से सिर्फ और सिर्फ रेलवे के प्रोजेक्ट देश को मिले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश को या गारंटी दे रहा हूं कि अगले 5 साल में आप भारतीय रेल का ऐसा कायाकल्प होते देखेंगे कि आपने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है मुझे तो और आगे जाना है।

कांग्रेस पर किया हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों से यह डिमांड की जा रही थी कि माल गाड़ियों के लिए अलग ट्रैक होना चाहिए ऐसा होता तो मालगाड़ियां और पैसेंजर ट्रेन दोनों की स्पीड बढ़ती यह खेती उद्योग एक्सपोर्ट व्यापार कारोबार हर काम के लिए यह तेजी लाना बहुत जरूरी था लेकिन कांग्रेस के राज में यह प्रोजेक्ट लटकता रहा भटकता रहा अटकता रहा। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में पूर्वी और पश्चिमी समुद्री तट को दौड़ने वाला यह फ्रेट कॉरिडोर करीब करीब पूरा हो चुका है आज करीब साढ़े छह सौ किलोमीटर फ्रेट कॉरिडोर का लोकार्पण हुआ है अहमदाबाद में ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण हुआ है।

इन जगहों को मिली ट्रेन

अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मैसूरु-डॉ एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई), पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कालाबुरागी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, रांची-वाराणसी, खजुराहो-दिल्ली (निजामुद्दीन) पर चलने वाली ट्रेनों को हरि झंडी

Leave a Comment