PM modi ने मंत्रियों व सांसदों के साथ देखी द साबरमती रिपोर्ट,,,

Delhi news today । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद के बाल योगी ऑडिटोरियम में द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी । इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री और सांसद भी मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म बनाने वालों की तारीफ की और इसे अपने ट्विटर हैंडल पर कहा की मैं फिल्म के मेकर्स का उनके प्रयासों के लिए सराहना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि 2002 में हुए गोधराकांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नबम्बर को रिलीज हुई थी। देश भर के सिनेमाघरों में चल रही इस फ़िल्म को भाजपा के लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आज इस फ़िल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बाल योगी ऑडिटोरियम में मंत्रियों और सांसदों के साथ देखी। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृह मंत्री अमित शाह सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत कई अन्य सांसद भी मौजूद रहे।

Leave a Comment