(Bne)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले हैं। इस बात की जानकारी भारत सरकार ने दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जापान के पूर्व पीएम का राजकीय अंतिम संस्कार आगामी 27 सितंबर को किया जाएगा। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार टोक्यो के कितानोमारू नेशनल गार्डन के निप्पोन बुडोकान में किया जाएगा। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। नरेंद्र मोदी के शामिल होने की जानकारी जापानी मीडिया ने आज दी है। क्योडो समाचार एजेंसी के अनुसार, पीएम मोदी से शिंजो आबे के लिए आयोजित होने वाले आधिकारिक विदाई समारोह में शामिल होंगे और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ उनकी बैठक भी होगी। बता दें कि, शिंजो आबे पर बीती 8 जुलाई को जापान के शहर नारा में एक अभियान के दौरान हमला किया गया था। इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, दिल का दौरा पड़ने के बाद शिंजो आबे को अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। आपको बता दें कि भारत सरकार ने शिंजो आबे को पिछले साल पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। इसके अलावा शिंजो आबे और पीएम मोदी के काफी अच्छे संबंध थे। दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे और जब साल 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी जापान दौरे पर गए थे तो, शिंजो आबे ने उन्हें अपने घर पर आमंत्रित किया था। इसके अलावा शिंजो आबे भी कई बार भारत आ चुके हैं।




