रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर विपक्षी समझौते का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर वादी के साथ गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की सूचना पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी मानवेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व ललित कुमार व रामचंद्र निवासी मांडरी ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी थी। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर रंजिश मान बैठे उक्त लोग उन पर मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। जब उन्होंने समझौत करने से इंकार किया तो दोनों ने मिलकर गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
जमीन व रुपये बंटवारे को लेकर भिड़े पिता पुत्र,,पुलिस ने की कार्यवाही
जालौन। जमीन व रुपये के बंटवारे को लेकर पिता व बेटे के बीच विवाद के बाद हाथापाई हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी राजकुमार व रविंद्र पिता व बेटे हैं। बेटा घर में रुपये और संपत्ति का बंटवारा कराना चाहता है। जबकि पिता बंटवारे को तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर मंगलवार की सुबह दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही उनके बीच गाली, गलौज व हाथापाई होने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद भी न मानने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।





