जालौन में अवैध खनन करने वालों पर चला पुलिस प्रशासन का कानूनी चाबुक,,,

Police administration used legal whip on those doing illegal mining in Jalaun.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । नगर जालौन में बेरोक टोक हो रही अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। एसडीएम ने अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर समेत एक जेसीबी मशीन लगा ट्रैक्टर पकड़कर कोतवाली में खड़ा कराया।
नगर में प्रतापुरा रोड पर काफी दिनों से अवैध मिट्टी का खनन जारी है। वहां आसपास ख्रेतों से इतना मिट्टी खनन किया गया है खेतों तालाब नजर आने लगे हैं। कई बार अधिकारियों से इस बाबत शिकायत की गई है। उक्त शिकायतों का संज्ञान लेकर एसडीएम सुरेश कुमार ने कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई कर प्रतापपुरा रोड के पास से मिट्टी खनन में लिप्ट एक जेसीबी लगा ट्रैक्टर व एक मिट्टी से लदा ट्रैक्टर पकड़ लिया। दोनों ट्रैक्टरों को पकड़कर कोतवाली में खड़ा कराया गया।

एसडीएम ने कही यह बात

इस संदर्भ में एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से हो रहे मिट्टी के खनन की सूचना पर एक मिट्टी लदे ट्रैक्टर व एक मशीन लगे ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। जिन पर जुर्माना लगाया जा रहा है। बताया कि अवैध खनन को किसी भी प्रकार से नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Comment