रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर पहुंचकर गांव के ही कुछ लोगों ने न सिर्फ जातिसूचक गालियां दी बल्कि कर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मामले की तहरीर छिरिया मलकपुरा चौकी में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही कुछ लोग उससे चुनावी रंजिश मानते हैं। चुनावी रंजिश को लेकर अक्सर विवाद करते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह किसी काम के चलते बाहर गए हुए थे और घर पर पत्नी व पुत्रवधू अकेली थीं। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे गांव के चार पांच लोग उसके घर पहुंच गए और घर के बाहर खड़े होकर जातिसूचक गालियां देने लगे। इतना ही नहीं जब दरवाजे नहीं खुले तो गेट पर लातें मारीं। जब पत्नी ने उन्हें रोका तो जान से मारने की धमकी देने लगे। इसकी जानकारी जब पत्नी ने उन्हें फोन पर दी तो उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। लेकिन पुलिस को आता देख वह सभी आइंदा देख लेने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





