रंजिश के चलते महिला से मारपीट ,,जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में रंजिश के चलते महिला के साथ गाली, गलौज कर मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घुआताल निवासी चांदतारा ने पुलिस को बताया कि जालौन निवासी सफीक उसके परिवार से रंजिश मानता है। आए दिन गाली, गलौज व धमकाता रहता है। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन उस पर कोई असर नहीं हो रहा है। पीड़िता ने आरोन लगाया कि सफीक सुबह उसके घर के दरवाजे पर खड़े होकर गाली, गलौज कर रहा था। मना करने पर उसने मारपीट कर दी। शोरगुंल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख वह धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Comment