घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टरों से बैट्री ले उड़े चोर,,,जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टरों से रात में चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। पीड़ित वाहन स्वामियों ने बैटरी चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी अमित कुमार और मोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने ट्रैक्टरों को घर के बाहर खड़ा करते हैं। शनिवार की रात भी उन्होंने अपने ट्रैक्टर घर के बाहर ही खड़े किए थे। रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने दोनों ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी कर लीं। सुबह जागने पर जब वह घर के बाहर निकने तो ट्रैक्टर की बैटरी गायब थी। वाहन स्वामियों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।