जालौन में अगल बगल हो रही दो शादियों में दो पक्ष,, जांच में जुटी पुलिस,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में बीती देर रात अगल बगल में आयोजित शादी समारोह में डीजे पर बज रहे गानों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रात में ही दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडे, बेल्ट और पत्थर चल गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों के लोग भाग गए। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। सीसीटीवी और वायरल वीडियो से हंगामा करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाला स्थित शिवानी गार्डन गेस्ट हाउस में अरूण प्रताप सिंह के यहां शादी समारोह था वहीं पास में ही स्थित डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में कढ़ोरे राठौर के यहां भी शादी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। रात में डीजे पर बज रहे गानों को लेकर अचानक दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी, डंडे और बेल्टों से एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थर भी चलने लगे। दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को देखते ही बबाल कर रहे दोनों पक्षों के लोग भाग गए। हालांकि दोनों पक्षों में से अभी किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। मामले की लेकर सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से बबाल कर रहे लोगों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105