
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह एक बहुत ही दर्दनाक घटना मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क किनारे सो रहे एक युवक के ऊपर डंपर पलट गया। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से डंपर हवा कर शव निकलवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि वह बदनसीब व्यक्ति कौन था अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई पुलिस प्रयास में लगी है कि मृतक की पहचान हो जाये।
डिवाइडर पर सो रहा था युवक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह लखनऊ के दुबग्गा तिराहे से बुदेश्वर की तरफ जाने वाली रॉड पर मिट्टी से लदा हुआ डम्फर जा रहा था बताया जा रहा है कि अचानक डंपर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया जिसकी चपेट में आकर वहाँ सो रहा युवक दब गया। अचानक हुई इस घटना से वहां कुछ दूरी पर सो रहे अन्य मजदूरों के आंख खुली और उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पलते हुए ट्रक को उठाया और उसके नीचे दबे हुए युवक को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने जारी किया बयान
इस घटना के सम्बंध में पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि आज दिनांक 12/05/2025 को समय सुबह करीब 5:00 बजे रिंग रोड पर दुबग्गा तिराहे से बुद्धेश्वर की तरफ जाने वाली रोड पर एक डंपर नं0-UP 32 LN 3257 डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया, जिससे उसकी चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 28 वर्ष की मृत्यु हो गई।
अज्ञात व्यक्ति के शव को बाद आवश्यक कार्रवाई पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है। क्षतिग्रस्त डंपर को रोड के एक किनारे कर दिया गया है। यातायात सुचारू रूप से चालू है। डंपर को वैकल्पिक व्यवस्था कर चौकी रिंग रोड पर खड़ा कराने तथा आस पास मौजूद लोगों, स्थानीय निवासियों व अन्य थानों से मृतक की शिनाख्त करने की कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। कानून एवं शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।




