रिपोर्ट बबलू सेंगर
पढ़िए आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बाबा को खेत पर पानी देने जा रही किशोरी को गांव के दो युवकों ने जबरन पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने किशोरी का कुर्ता फाड़ दिया। पीड़िता के पिता ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी खेत में काम कर रहे बाबा को मंगलवार की दोपहर पानी देने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बैठे गांव के ही दो युवकों ने रास्ते में बने भूसाघर के पास उसे रोक लिया। युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे भूसाघर तक खींच ले गए। उसका गला पकड़ लिया और जमीन पर गिराने का प्रयास किया। जब किशोरी ने विरोध किया तो उन्होंने उसका कुर्ता फाड़ दिया। बेटी की चीख सुनकर गांव के लोग आ गए और युवकों को ललकार तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। डरी सहमी बेटी ने भागते हुए घर आकर आपबीती बताई। जब वह युवकों के घर शिकायत करने पहुंचे तो परिजन झगड़ा पर आमदा हो गए और धमकी दे डाली। परेशान पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।






