आपस मे भिड़ी दो बाइक,,लापरवाही से चलाने का आरोप,,पुलिस ने दर्ज किया मामला

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बाइक चालक द्वारा लापरवाही से बाइक चलाते हुए दूसरी बाइक में टक्कर मार देने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी बॉबी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम करीब छह बजे उनके पिता ऊदल सिंह गांव के ही हरीनारायण पाल के साथ बाइक पर बैठकर खेत देखने के लिए जा रहे थे। जब वह बाइक से अकोढ़ी दुबे श्रमदान मोड़ पर पहुंचे तभी जालौन की ओर से जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उनके पिता व बाइक चला रहे हरीनारायण बाइक समेत सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पहले मेडिकल कॉलेज उरई फिर ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment