रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में नौकरी लगवाने के बहाने एक व्यक्ति पत्नी को अपने साथ ले गया। लगभग दो वर्ष से पत्नी का पता नहीं है। पूछने पर आरोपी धमकाता है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा कलार निवासी भीमसेन ने न्यायालय को बताया था कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोनई परवई निवासी कमल सिंह से उसका संपर्क था। वर्ष 2022 में कमल सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए प्राइवेट कंपनी में जॉब निकली हैं। उसकी पत्नी पढ़ी लिखी है। इसलिए वह उसे उसके साथ भेज दे तो वह उसे अच्छी जॉब लगवा देगा और अच्छी तनख्वाह भी मिलेगी। विश्वास में आकर उसने 15 सिंतबर 2022 को अपनी पत्नी को कमल सिंह के साथ भेज दिया। लेकिन तबसे अब तक पत्नी का कहीं कोई पता नहीं है। जब उसने इस बारे में कमल सिंह से पूछा तो पहले तो उसने बताया कि उसे अच्छी नौकरी मिल गई है। वह जल्द ही छुट्टी लेकर आएगी। लेकिन अब वह पत्नी का पता ठिकाना कुछ नहीं बता रहा है। उल्टा उसके पूछने पर धमकाने लगता है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कमल सिंह ने पत्नी के बारे में पूछने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

