लखनऊ में निकलने वाले जुलूसों को लेकर पुलिस ने किया सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम,, जेसीपी एल ओ ने दी विस्तार से जानकारी

Police made tight security arrangements for the processions in Lucknow, JCP LO gave detailed information

Lucknow news today ।लखनऊ में बारावफात और अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले जुलूसों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां पर बारावफात के लगभग 89 जुलूस , गणेश विसर्जन के लगभग 59 शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर लखनऊ में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गए हैं
अमन और शांति से दोनो के त्योहारों को सफल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह से त्यार है। पुलिस मुख्यालय से भी भारी पुलिस बल की मांगा की गई थी जिसे उपलब्ध कराया गया है।
13 कंपनी पीएसी 2 कंपनी RAF,4000 से ज्यादा कांस्टेबल ,डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी के साथ इंस्पेक्टर भी तैनात किए गए हैं। वही जुलूस को लेकर धर्मगुरुओं से भी संवाद हुआ है निर्धारित मार्ग,तय समय पर जुलूस निकलेंगे।सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर ड्रोन और सीसीटीवी से जुलूस पर होगी निगरानी 40 संवेदनशील इलाकों को किया गया चिन्हित जुलूस की मॉनिटरिंग के लिए बना गया है कंट्रोल रूम स्थापित किये गए हैं

उपेंद्र अग्रवाल जेसीपी, एलओ लखनऊ

लखनऊ में निकलने वाले जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जॉइंट कमिश्नर उपेंद्र अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद लखनऊ में बारा वफात और अनंत चतुर्दशी को लेकर जुलूस निकालने के आयोजन किए जाएंगे इसके लिए पुलिस प्रबंध पूरी तरह से किए गए हैं इसके लिए मुख्यालय से भी पुलिस फोर्स उपलब्ध कराई गई है उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी पिछले कुछ दिनों से की जा रही थी इसके अंतर्गत धर्म गुरुओं से भी बातचीत की गई थी और उन्हें हर मामले से अवगत कराया गया ।

Leave a Comment