Jalaun news today ।
उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद की पुलिस की टीमों को आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जालौन पुलिस की टीमो ने शुक्रवार को दो ऐसे शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो खुद को एसटीएफ व पुलिस का अधिकारी बताकर लोगों के साथ धोखाधड़ी व लूट की घटना को अंजाम दिया करता था । पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए शातिरों के कब्जे से पुलिस की वर्दी समेत अन्य सामान भी बरामद किए हैं
आम आदमी से एसटीएफ व एसओजी अधिकारी बनकर करता था वारदात
जालौन जनपद के जालौन जनपद की उरई पुलिस को मिली इस सफलता के संबंध में पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया शातिर बदमाश जितेंद्र परिहार उर्फ शैलेंद्र एसओजी व एसटीएफ कर्मी बनकर आम लोगों से लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करता था । पुलिस की टीमो ने आज इस शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
ऐसे मिली सफलता
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उरई पुलिस और एसओजी की टीमों को सूचना मिली थी कि शातिर बदमाश अपने एक साथी के साथ धनतेरस के अवसर पर किसी घटना को अंजाम देने आने वाला है। मुखबिर की सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस की टीमें इस सूचना पर सक्रिय हो गयी और फेक्ट्री एरिया के पास चेकिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार उसी समय वहां से गुजरे बाइक सवार दो लोगों को जब पुलिस की टीमों ने रुकने का इशारा किया तब पुलिस का कहना है कि बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया जवाबी फायरिंग में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई जिससे एक बदमाश घायल होकर गिर गया इस पर पुलिस की टीमो ने उसे धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त जितेंद्र परिहार उर्फ शैलेन्द्र एसटीएफ व गजेंद्र के रूप में हुई दोनों रामपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
यह हुआ बरामद
पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस की वर्दी जूते कारतूस अवैध असलाहा आदि भी बरामद हुआ है।





