शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे युवक के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में शराब के नशे में चौराहे पर आने जाने वाले लोगों से गाली, गलौज व मारपीट की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरही निवासी राकेश कुमार किसी निमंत्रण में आया था। शनिवार की रात वह पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे पर शराब के नशे में खड़ा होकर आने जाने वाले लोगों के साथ गाली, गलौज कर रहा था। जब कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की वह मारपीट करने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

बोरिंग के विवाद में भिड़े 3 लोग,पुलिस ने की कार्यवाही

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बोरिंग के पाइप रखने को लेकर तीन लोगों के बीच हुए विवाद का मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी मोहित, सचिन व धीरेंद्र के बीच बोरिंग के पाइप रखने को लेकर विापद हो रहा था। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद गाली, गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। जब तीनों के बीच बात नहीं बनी तो तीनों कोतवाली पहुंच गए। जहां पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment