आने जाने वाले लोगों से गालीगलौज करने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के कोंच चौराहे पर आने जाने वाले लोगों के साथ अभ्रदता व मारपीट कर रहे दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी चंद्रपाल और अमन मंगलवार की सुबह कोंच चौराहे पर खड़े थे। कोंच चौराहे पर खड़े होने के दौरान वह वहां आने वाले यात्रियों से अभ्रदता करने लगे। जब उन्होंने रोका तो मारपीट करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्यवाही की है।

Leave a Comment