बकरी चराने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बकरी को चराने को लेकर पड़ोसी के साथ मारपीट किए जाने पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी सलमा ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी आरिफ नेे सुबह बकरी बाधंने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। उसे समझाने का प्रयास किया तो उत्तेजित होकर मारपीट शुरू कर दी। जब वहां मौजूद लोगों ने बचाया तो वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करने वाले के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

जालौन। पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज निवासी नासिर की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता आए दिन मां के साथ मारपीट कर उत्पीड़न करते हैं। जब वह रोकने की कोशिश करती है तो उसके साथ भी मारपीट कर देते हैं। बुंधवार की सुबह भी उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

Leave a Comment