रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में शराब के नशे में मायके में पत्नी के साथ मारपीट किये जाने की शिकायत पत्नी ने यूपी 112 पर कर दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
इंद्रेश कुमार निवासी बघौरा उरई की पत्नी संजना अपने मायके कुठौंदा बुजुर्ग आई थी। गुरुवार को इंद्रेश भी ससुराल आ गए और किसी बात को लेकर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।





