
Jalaun news today । उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के लिए स्थानीय छत्रसाल इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 288 परीक्षार्थियों के लिये बनाए गए परीक्षा केंद्र में दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई गई। अंतिम दिन 68 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

उत्तर प्रदेश भर्ती पुलिस परीक्षा की परीक्षा के लिए स्थानीय छत्रसाल इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को परीक्षा केंद्र पर 2 पालियों में परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में 144 -144 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया था। पहली पाली में 144 परीक्षार्थियों में 106 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में शाम तीन बजे से पांच बजे तक की परीक्षा में 144 परीक्षार्थियों में से 114 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 30 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। दोनों पालियों में 288 परीक्षार्थियों में से 220 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 68 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पुलिस परीक्षा को सुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन सतर्क रहा है।

एसडीएम अतुल कुमार, सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कुमार कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे और पैनी नजर बनाए रहे। अंतिम दिन परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।











