रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में रंजिश को लेकर बकरी चराकर लौट रहे युवक के साथ गांव के चार लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में घायल युवक ने घटना की शिकायत पुलिस कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुरा निवासी वीर सिंह परिहार ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की दोपहर करीब 12 बजे बकरी चराकर घर लौट रहा था। रास्ते में उन्हें गांव के ही चार लोग मिल गए। जिन्होंने रंजिश के चलते उन्होंने रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्हें गालियां देने मना किया तो उन्होंने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





