जालौन में टप्पेबाजी पर विराम लगाने के लिए पुलिस ने कसी कमर,,संदिग्धों से पूंछतांछ

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में लगातार चोरी और टप्पेबाजी की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार की रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर घर में रखे लगभग तीन हजार रुपये नकद और चांदी के बिछिया चोरी कर लिए। चोरों ने घर के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास पूछतांछ की है।
रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम अनघौरा निवासी चंद्रवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका एक मकान नगर के मोहल्ला तोपखाना में शिवानी गार्डन के पास बना हुआ है। वह कभी गांव में तो कभी जालौन में रहते हैं। लगभग एक सप्ताह पूर्व वह मकान में ताला डालकर अपने गांव अनघौरा चले गए थे। बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने रात में उनके घर का ताला तोड़ दिया और बक्से में रखे चांदी के पुराने बिछिया व पर्स में रखे लगभग 3000 रुपये चोरी कर लिए। सुबह मोहल्ले के लोगों ने घर का ताला टूटा देखा तो उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद वह गांव से घर आए तो देखा उपरोक्त सामान चोरी हो गया था। चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास जानकारी की। इस बाबत चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।