शराब के नशे में महिला से मारपीट,, पुलिस ने की कार्यवाही

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अलग अलग मामलों में शराब के नशे में महिला के साथ गाली, गलौज व मारपीट एवं एक व्यक्ति के साथ मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी पूजा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के लिए सोमेंद्र उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। जिसके चलते अक्सर विवाद करते रहते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह वह शराब के नशे में घर के बाहर खड़े होकर गाली, गलौज कर रहा था। मना करने पर उसने मारपीट कर दी। उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पमां निवासी अरविंद ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही गोल्डी अक्सर उसके साथ विवाद करते हैं। मंगलवार की शाम वह गांव में जा रहा था। तभी गोल्डी ने जबरन उसे रास्ते में रोककर गाली, गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरापियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

लेनदेन को लेकर दुकानदार से मारपीट, पुलिस ने की कार्यवाही

जालौन। दुकान पर लेन देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दुकानदार के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के देवनगर चौराहा पर राजाबाबू की मिठाई की दुकान है। मंगलवार की रात उनकी दुकान पर कोतवाली क्षेत्र निवासी सालिम उनकी दुकान पर गया था। जहां वह लेन देन को लेकर राजा बाबू के साथ विवाद करने लगा। विवाद करते हुए उसने गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर मारपीट भी करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने समझाने का प्रयास किया न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे सालिम के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment